प्रफुल्ल पांडेय, नोएडा। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के एन उडुप्पा आडोटोरियम मे आयोजित सम्मान समारोह एवं सुदर्शन सभा मे डाॅ हरीश मिश्र को भारत रत्न काशी महामना पुरस्कार प्रदान किया गया। यह आयोजन राष्ट्र, संस्कृति और समाज के कल्याण के लिए समर्पित संस्थान परिवर्तन योगेश नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया था। बाबा विश्वनाथ की वंदन एवं दीप प्रज्वलन के साथ सम्मान समारोह प्रारम्भ हुआ।
काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी के कुलपति डाॅ संभाजी राजाराम बाविस्कर, उपकुलपति काशी हिन्दी विद्यापीठ एवं परिवर्तन योगेश के संस्थापक डाॅ योगेश तरेहन, महर्षि भारद्वाज सनातन अखाड़ा प्रयागराज के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 डाॅ कृष्णानन्द जी महाराज, महामण्डलेश्ववर डाॅ. एन एन त्रिपाठी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम मे भारत के 16 राज्यों से प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व प्राप्त कर सम्पन्न हुआ। यह सम्मान डाॅ. हरीश मिश्र को उनकी आध्यात्म सेवा, समाज सेवा, मातृभूमि सेवा, सारस्वत साधना, सनातन धर्म के प्रचार प्रसार, पर्यावरण संरक्षण सेवा, सेवाकार्य तथा राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर प्रदान किया गया। सभीअतिथियों द्वारा डाॅ .हरीश मिश्र के उज्वल भविष्य की कामना की गयी। डाॅ. हरीश मिश्र संरचना अभियन्ता अपने उत्कृष्ठ कार्यों के लिए कई सम्मानो से सम्मानित हो चुके है। वह विद्या सागर (डी लिट समतुल्य मानद सम्मान) काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी विद्या वाचस्पति विक्रमशिला, हिन्दी विद्या पीठ भागलपुर, भारत रत्न अटल परिवर्तन, केशव राष्ट्र रत्न, राष्ट्रीय वल्लभ, विकसित भारत भूषण, धर्म रक्षक, ब्राह्मण गौरव, ब्राह्मण भूषण, राम राज्य प्रहरी, राष्ट्रीय नोबल, मातृभूमि भूषण, नेशनल प्राइड एवार्ड इत्यादि व कई और सम्मानों द्वारा सम्मानित हो चुके हैं।