Khabar Morning हापुड़। भारतीय किसान संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि मोती कालोनी के लोग पिछले दो दशकों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। अनेकों अधिकारियों के सामने कई बार गुहार करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।
संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय को अवगत कराया कि शहरी क्षेत्र में स्थित मोती कालोनी के लोग पिछले 12 वर्षों से उपेक्षित जीवन जीने के लिए मजबूर है। कालोनी में व तो पेयजल कि व्यवस्था है और बिजली, सड़क समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का पूरा-पूरा अभाव है। जिस कारण यहाँ के लोग उपेक्षित जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। बिजली न होने के कारण बच्चे अपनी पढ़ाई भी सही प्रकार से नहीं कर पा रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहने की वजह से कालोनीवासी बेहद परेशान हो चुके हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वह संबन्धित विभागों के आधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी करके उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे।