धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न संविधान निर्माता बीआर अम्बेड़कर की 135वीं जयंती

बाबा साहब ने दिया वोट का अधिकार

कालांवाली (सुरेश जोरासिया)। भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब बीआर अम्बेड़कर की 135वीं जयंती अम्बेड़कर भवन गांव कालांवाली के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री संदीप वाल्मीकि दिल्ली सरकार, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, जनता मोर्चा के प्रधान करनैल सिंह औढ़ां, डा. रामलाल बलजोत बाबा साहब पर की पीएच.डी. सुनील कुमार थाना प्रभारी कालांवाली पार्षद सुनील बुमरा मुख्य तौर पर पहुंचे।

 कार्यक्रम में पहुंचे पर श्री गुरू रविदास सभा,बीआर अम्बेड़कर गांव कालांवाली की और से गर्म जोशी के साथ माल्य पहनाकर स्वागत किया गया। बीआर अम्बेड़कर, तथागत महात्मा बुद्ध, संत शिरोमणि महार्षि वाल्मीकि महाराज, श्रीगुरूरविदास महाराज ज्याति प्रज्वलित की गई बाबा साहेब बीआर अम्बेड़कर एवं सभी संत महापुरूषोें को नमन किया गया। मंच का संचालन उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सुरेश जोरासिया ने किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री संदीप वाल्मीकि अपने संबोधन करते हुऐ कहा कि जो बाबा साहब बीआर अम्बेड़कर ने इस भारत देश के लिए किया आज तक कोई राजनेता नही कर पाया शोषित वंचित कमजोर वर्ग, महिलाओ की सुरक्षा, वोट का अधिकार ऐस तमाम अधिकार भारतीय संविधान में है हम कुछ करने कि जरूरत नही हमे संविधान में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनों अपनो घरों में बाबा साहब बीआर अम्बेड़कर कि तस्वीर लगाओ सुबह उठते को प्रणाम करो कहो बाबा साहब आप थे तो हम है। आज हम जो कुछ भी है आपकी देन है। बाबा साहब की विचारो को अपनाऐ। आप लोग वोट कि ताकत को समझना चाहिए । आज तो वोट चोरी भी हो गई है। बाबा साहब ने अपनी अंतिम सांस आबू रोड़ दिल्ली में ली, उनके पार्थिक शरीर को मुम्बई ले जाया गया। दिल्ली के राजघट में जगह नही दी उस समय कांग्रेस की सरकार थी। सब कुछ देश कि जनता के सामने है। आपको सोचना होगा। साहब काशी राम ने कहा कि मैं कांग्रेस को एक दिन खत्म कर दूंगा। और बीजेपी का कुता खड़ा होगा, वो भी जीत कर आऐगा उसके बाद कोई योद्धा मजबूत होगा तब बहुजनो का राज आऐगा। दिल्ली मे संतगुरू रविदास महाराज जी का मंदिर तोडा गयाl  तो में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से मैंने कहा कि यह गलत है आप हमारा साथ दो तो उसने साफ मना कर दिया कि यह आपके समाज की लड़ाई है आप लड़ो मैंने उसकी समय मंत्री पद छोड़ दिया और सड़को पर आ गऐ। जय भीम जय भारत नामो बुद्धाऐ के नारों से आसमान गुंज उठा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार से सवाल किया तो उस समय भूल्लर अधिकार मुख्यमंत्री को बालने नही दे रहा था तो संदीप वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री आप हो या यह अधिकारी है। तब नायब सैनी मुख्यमंत्री ने कहा मैं तो एक चपड़ासी की बदली नही कर सकता है यह वाक्य पूर्व कैबिनेट मंत्री संदीप वाल्मीकि ने मंच से कहे। पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने बाबा साहब के जीवन के बारे में जानकारी दी।

प्रो. रामलाल बलजोत ने मंच के द्वारा बाबा साहब के विचारों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होने ने कहा कि बाबा साहब ने 1932 में दो वोट का अधिकार लेकर दिया। उस समय में महात्मा गांधी के दो वोट के अधिकार के विरोध में आमरण व्रत रखा। दो वोट का अधिकार के बारे में बताया कि इस अधिकार से केवल अपने समाज के व्यक्ति ही वोट डालेगे। मोहनदास कर्मचंद गांधी उस समय मुसलिम, सिंख नेताओ से मिले उनसे सांझगाठ कि आपके सभी हक एवं शर्ते हमे मंजुर है लेकिन आप अम्बेडकर की बातो से सहमत ना हो आदि जानकारी दी। जनता अधिकारी मोर्चा के अध्यक्ष करनैल सिंह संबोधित करते हुऐ है कहा कि बाबा साहब बी आर अम्बेड़कर हिन्दू कोट बिल लेकर आऐ जिसमें महिलाओं को शिक्षा,संपति रखने बराबरता,तलाक आदि अधिकार दिऐ कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथिओं को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यक्ष अश्वनी नूना, उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सुरेश जारोसिया, नरेश कुमार काला, जसवीर सिंह, बाबूब राम, नरेश (चुनमुन) अशोक डमोलिया, बलबीर पार्षद सुनील बुमरा, बंसी राम, हरदीप सुरतिया, आदि ग्रामवासी मौद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post