मजबूत नेतृत्व में हापुड़ का सुशासन सप्ताह: ग्राम भदस्याना में चौपाल से ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल समाधान

हापुड़।  जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के कुशल नेतृत्व में जनपद हापुड़ के प्रत्येक ग्राम पंचायत में सुशासन सप्ताह-"प्रशासन गांव की ओर" का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में 6 से 12 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत विकासखंड गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम पंचायत भदस्याना में आज मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) द्वारा ग्राम चौपाल लगाई गई।

ग्राम सभागार में आयोजित इस जन चौपाल में ग्रामीणों को सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सीडीओ ने बताया कि ग्रामीणों की पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड आदि संबंधी शिकायतों का ग्राम पंचायत स्तर पर तत्काल निस्तारण किया जा रहा है। फैमिली आईडी बनवाने के लिए पंचायत सहायक और ग्राम सचिव सक्रिय हैं, जबकि जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत पंचायत सहायक, बीसी सखी और समूह सखी हर गांव में कार्यरत हैं।

सीडीओ ने ग्रामवासियों को आरटीई (राइट टू एजुकेशन) एवं अटल आवासीय विद्यालयों में श्रमिक बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही, प्रधानमंत्री सोलर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी देते हुए सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद सीडीओ ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरगढ़ का निरीक्षण किया और अध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिए। सुशासन सप्ताह से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो रहा है तथा लोक शिकायतों का शीघ्र समाधान संभव हो पा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post