आबिद हुसैन हापुड़/अलीगढ़। अलीगढ़ के चण्डौस थाना क्षेत्र के नगला पदम गांव के गेहूं के खेत में मिले अज्ञात महिला शव की पहचान हापुड़ निवासी मंतशाह उर्फ मुन्तशा (25) पत्नी शाहरुख के रूप में हो गई। परिजनों ने पति शाहरुख और ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
मायके वालों का दावामृतका के भाई ने बताया कि शादी के चार साल बाद भी पति दहेज की मांग करता रहता था, जिससे मंतशाह को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस को तहरीर देकर उन्होंने हत्या की शिकायत दर्ज कराई। शादी चण्डौस के तेली मोहल्ला निवासी शाहरुख से हुई थी, जो अब फरार बताया जा रहा है। मृतका के दो छोटे बेटे मायके में हैं।
पुलिस कार्रवाईपुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें चेहरे पर चोटें और गला दबाने के निशान मिले। सीओ धनंजय सिंह ने बताया कि ससुराल के लोग मौके से गायब हैं, उनकी तलाश जारी है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य संग्रहित किए हैं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मृतक महिला के भाई की बाइट: "पति दहेज के लिए मारता-पीटता था, अब हत्या कर फरार हो गया। न्याय मिलना चाहिए।"क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह की बाइट: "तहरीर मिली है, मामले की गहन जांच चल रही है। आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।"मायके में कोहराम मचा हुआ है, परिजन रो-रोकर बुरे हाल में हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है।

