-72 घंटे में चोरीशुदा आभूषण सहित दो आरोपी गिरफ्तार
-आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी, चोरी, आर्म्स एक्ट व लड़ाई झगड़े के अभियोग पहले भी हैं दर्ज
कालांवाली (सुरेश जोरासिया)। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली कपिल अहलावत ने उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि डबवाली पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ कालांवाली ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांव कालांवाली में हुई आभूषण व नगदी चोरी की वारदात को सुलझा लिया है ।
उन्होंने बताया कि उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए कालांवाली टीम ने गहन जांच, तकनीकी विश्लेषण व गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को काबू किया है । आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा आभूषण बरामद कर लिए गए हैं ।
आरोपियों की पहचानः-विक्की पुत्र देवी लाल निवासी गांव कालांवाली व चरणजीत उर्फ मंगा पुत्र कबूतर सिंह निवासी गांव कालांवाली ।
उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनांक 19.02.2026 को शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव कालांवाली ने थाना कालांवाली में दी शिकायत में बताया कि दिनांक 17.02.2026 को वह अपने पिता को दवाई दिलाने के लिए परिवार सहित मोहाली अस्पताल में गया था । जो दिनांक 18.02.2026 की रात जब वे अपने घर आए तो घर व अलमारी का ताला टूटा पड़ा था और अलमारी में से सोने व चांदी के आभूषण व 20,000 रुपये की नगदी किसी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई । जिस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना कालांवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 व 331(4) के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी ।
आरोपियों से बरामद आभूषणः- एक सोने का हार, सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी, एक टीका सोने का, एक नथनी सोने की और दो चांदी की पायल व एक चांदी की चेन ।
दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे ।
आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई अभियोग दर्ज हैः-
आरोपी विक्की के खिलाफ दर्ज अभियोगः-
1. FIR No. 66 Dated 02.04.2018 U/s 148/149/323/452/506/325 IPC PS Kalanwali
2. FIR No. 46 Dated 26.02.2020 21 B NDPS Act PS Kalanwali
3. FIR No. 130 Dated 04.09.2024 U/s 25(1-B)(a) Arms Act PS Rori District Sirsa
आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ मंगा के खिलाफ दर्ज अभियोगः-
1. FIR No. 41 Dated 21.02.2025 U/s 21 B NDPS Act PS Kalanwali
2. FIR No. 307 Dated 19.09.2024 U/s 303(2) BNS PS Kalanwali
3. FIR No. 102 Dated 02.05.2020 U/S 147,148,323,324,365,452,506 IPC PS Kalanwali
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों व प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ।
डबवाली पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ।
