आबिद हुसैन, हापुड़। लखनऊ में 17 फरवरी को विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा हुए बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ हापुड़ जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नगरपालिका परिषद स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर एकत्रित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर शांतिपूर्ण धरना शुरू किया और जोरदार नारेबाजी की। योगी आदित्यनाथ सरकार पर पुलिसिया दमन का आरोप लगाते हुए उन्होंने कड़ी निंदा की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा, "प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर हर जिले से कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे थे। विधानसभा घेराव के दौरान योगी सरकार के इशारे पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं व कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। कई साथी घायल हुए हैं। कांग्रेस इस दमन की कड़ी निंदा करती है और लड़ाई जारी रखेगी।"शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, "कांग्रेस मनरेगा मजदूरों की लड़ाई रब तक लड़ेगी। जब तक योजना को मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता, हम पीछे नहीं हटेंगे। पार्टी हमेशा गरीबों, वंचितों, शोषितों व मजदूरों के साथ खड़ी रही है और रहेगी।"धरने में जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन अरविंद शर्मा, डॉक्टर वी सी शर्मा, रामप्रसाद जाटव, अमरनाथ प्रधान, पूरणमल आनंद, कय्यूम अली, डॉक्टर महबूब, नरेश कुमार भाटी, यशपाल ढीलोर, मोहम्मद नफीस, लाल बहादुर, गौरव गर्ग, कपिल शर्मा, संजय छाबड़ा, अनुज कुमार एडवोकेट, प्रवीण शर्मा, रविन्द्र गुर्जर, अफजाल सलमानी, कुसुम लता, लोकपाल सागर, दिव्यांशु चतुर्वेदी, अनूप कर्दम, राजेंद्र कुमार, विनोद कर्दम, देवेंद्र कुमार, संदीप वर्मा, डॉक्टर असरार अहमद, डॉक्टर साजिद अली, जस्सा सिंह, गोपाल भारती, महबूब अली आदि प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने 'योगी हाय-हाय', 'कांग्रेस जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखाई।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो बड़े स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
