नोएडा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 8 फरवरी को अपराह्न तीन बजे से महामाया बालिका इंटर कॉलेज में पपेट शो (कठपुतली शो) का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आशुतोष महाराज की प्रेरणा पर मां-बाप और बच्चों के बीच सामंजस्य कायम करना है। जो पपेट शो के माध्यम से करवाया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष विकास जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
साध्वी नीमा भारती ने बताया कि आज के दौर में मां-बाप और बच्चों के बीच की दूरी को कम करने के लिए आज धार्मिक और सामाजिक संगठन विभिन्न कार्य कर रहे हैं वो इस समय की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के साथ मिलकर हम समाज की गरिमा को बढ़ा सकते हैं। यदि हमारे परिवारों में संस्कार नहीं होंगे तो फिर धर्म भी कुछ नहीं कर पाएगा। पोपट शो के आयोजन से हम परिवारों में संस्कार कि नई भूमिका तैयार करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए हमारी संस्था ने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन को मुख्य अतिथि के रूप पर आमंत्रित किया है।
उन्हें सेक्टर-115 स्थित कार्यालय में आमंत्रण पत्र दिया गया। वहीं विकास जैन ने बताया कि पपेट शो (कठपुतली शो) निर्जीव कठपुतलियों का उपयोग करके कहानिया सुनाने की एक प्राचीन कला है, जहां कलाकार (पपेटियर) धागों, हाथों या छड़ों के माध्यम से उन्हें नियंत्रित करते हैं। यह मनोरंजन और शिक्षा का एक अनूठा माध्यम है, जो सांस्कृतिक कहानियों, सामाजिक संदेशों (जैसे स्वास्थ्य, पर्यावरण) को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करता है।
इसमें आवाज़ में उतार-चढ़ाव के जरिए कठपुतलियों को जीवित किया जाता है। इस दौरान संस्थान की साध्वी नीमा भारती, साध्वी रूचि भारती जी सदस्य सोनिया जी बृजेश कुमार जी सहित अन्य धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

