रोहित कुमार झा, चैनपुर
चैनपुर (सहरसा)। सहरसा जिला के चैनपुर गांव स्थित प्रसिद्ध पंडित टोला में वसंत पंचमी के अवसर पर मां शारदा (सरस्वती) पूजा की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। आयोजन का संचालन श्री श्री 108 महामहोपाध्याय पंडित अमृतनाथ झा सरस्वती पूजा समिति, पंडित टोला, चैनपुर द्वारा किया जा रहा है।
पूजा समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान तीन दिवसीय होंगे, जिनमें वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा, हवन, भजन-कीर्तन एवं कुमारी भोजन का आयोजन किया जाएगा।
पूजा कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित है
22 जनवरी 2026 :प्रातः 8 बजे से जलाभिषेक एवं दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन।
23 जनवरी 2026: प्रातः 10 बजे से हवन कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे से कुमारी भोजन, अपराह्न 3 बजे से भजन-कीर्तन, सायं 7 बजे से 56 भोग एवं महाआरती, रात्रि 8 बजे से भजन-कीर्तन।
24 जनवरी 2026 :दोपहर 12 बजे कलश विसर्जन के उपरांत कुमारी भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन।
पूजा समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है। समिति के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक वातावरण में मां सरस्वती की पूजा संपन्न कराई जाएगी।
