Aaj ka Panchang आज का पंचांग : 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार)

आज गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। पंचांग के अनुसार यह तिथि 19 दिसंबर सुबह 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या का आरंभ होगा। आज मासिक शिवरात्रि व्रत का विशेष संयोग है। अनुराधा नक्षत्र, वृश्चिक राशि में चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण यह दिन पूजा-पाठ, शिव उपासना और दान-पुण्य के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है।

तिथि एवं नक्षत्र : तिथि: कृष्ण पक्ष चतुर्दशी – 19 दिसंबर सुबह 4:59 बजे तक। नक्षत्र: अनुराधा – शाम 8:07 बजे तक, इसके बाद ज्येष्ठा।योग: धृति – दोपहर 3:06 बजे तक। करण: विष्टि – दोपहर 3:47 बजे तक, शकुनि 19 दिसंबर सुबह 4:59 तक। वार: गुरुवार।

चंद्र स्थिति : चंद्रमा: पूरे दिन वृश्चिक राशि में। चंद्र उदय: 19 दिसंबर सुबह 6:33 बजे।चंद्र अस्त: दोपहर 3:53 बजे।

सूर्य समय:सूर्योदय: सुबह 7:08 बजे। सूर्यास्त: शाम 5:28 बजे।

आज के शुभ मुहूर्त : ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:19 से 6:13 बजे तक। प्रातः संध्या: सुबह 5:46 से 7:08 बजे तक। अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:57 से दोपहर 12:38 बजे तक। विजय मुहूर्त: दोपहर 2:01 से 2:42 बजे तक।गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:25 से 5:52 बजे तक।अमृत काल: सुबह 8:27 से 10:14 बजे तक।निशिता मुहूर्त: रात 11:51 से 19 दिसंबर 12:45 बजे तक।

 आज के शुभ समय :

राहुकाल: दोपहर 1:35 से 2:53 बजे तक‌। यमगण्ड: सुबह 7:08 से 8:26 बजे तक। गुलिक काल: सुबह 9:43 से 11:00 बजे तक। भद्रा: सुबह 7:08 से दोपहर 3:47 बजे तक। विडाल योग: शाम 8:07 से 19 दिसंबर सुबह 7:09 बजे तक।

विशेष योग व धार्मिक महत्व : मासिक शिवरात्रि व्रत: आज भगवान शिव की पूजा, रुद्राभिषेक और रात्रि जागरण का विशेष महत्व। सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 7:08 से शाम 8:07 बजे तक। शिववास: 19 दिसंबर सुबह 4:59 बजे तक श्मशान में, इसके बाद गौरी के साथ।

दिशा शूल: दक्षिण दिशा में शूल — आज दक्षिण दिशा की यात्रा टालना शुभ रहेगा।

 आज के उपाय: गुरुवार होने के कारण गुरु बीज मंत्र का जप करें। पीले वस्त्र धारण करें। चना दाल या पीली वस्तुओं का दान करें। पीपल वृक्ष की पूजा विशेष फलदायी।

नोट : मासिक शिवरात्रि, अनुराधा नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग के संयोग से आज का दिन शिव भक्ति, साधना और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत श्रेष्ठ है। श्रद्धा और विधि-विधान से की गई पूजा मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post