प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग
नोएडा। देश के मुख्य न्यायाधीश माननीय भूषण रामकृष्ण गवई पर सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए हमले और जूता फेंकने के निंदनीय प्रयास की कड़ी निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। नोएडा के सेक्टर 19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने आम आदमी पार्टी गौतम बुद्ध नगर इकाई ने न्यायपालिका और संविधान की रक्षा के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने किया।
प्रदर्शन के दौरान केंद्र की मोदी सरकार, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और आदिवासी विरोधी मानसिकता की तीखी आलोचना की गई।जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने कहा मुख्य न्यायाधीश पर हमला केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र और संविधान की आत्मा पर हमला है। यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमजोर करने वाली सोची-समझी साजिश है। आम आदमी पार्टी इस लड़ाई में जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और संविधान, न्याय तथा समानता की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिकारी राठी को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन दिया, जिसमें इस घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल न्यायिक कार्रवाई और न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई। युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पंकज अवाना ने कहा यह केवल विरोध नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का निर्णायक युद्ध है। आम आदमी पार्टी हमेशा संविधान और न्याय की विजय के लिए लड़ती रहेगी। हम न झुकेंगे,न रुकेंगे। कार्यक्रम में जिला महासचिव कैलाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलदारी अंसारी, जिला प्रवक्ता राहुल सेठ, संगठन मंत्री प्रशांत रावत, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, जिला सचिव जयकिशन जैसवाल, प्रवीण धीमान, कार्यकारिणी सदस्य सतीश गौतम, अफजल चौधरी, नोएडा विधानसभा उपाध्यक्ष प्रिंस रजोरिया, विनोदपाल, सदाकत अली, मनोज गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।