कालांवाली( सुरेश जोरासिया)। औढ़ा रोड़ से कालांवाली गांव का जोकि मुख्य रास्ता है। ग्राम पंचायत कालांवाली के द्वारा गंदे पानी की निकासी के लिए गंदे नाले का निर्माण करवाया गया। गौरतलब है कि बीते दिन ग्रामीणों के द्वारा हमारे संवाददाता सुरेश जोरासिया को दूषित पानी से हो रही समस्या के बारे में बताया और समाचार पत्र के द्वारा खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जैसे ही खबर की जानकारी अधिकारियों को प्राप्त हुई। तुरंत अधिकारीयों ने संज्ञान लिया और गंदे दूषित पानी की समस्या का पूर्ण तह समाधान किया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन व अधिकारीयों का तहदिल से आभार व्यक्त किया। सिंख संगत एवं श्रद्धालुओं ने कहा कि जब हम सुबह श्री गुरूदवारा साहिब में दर्शन करने के लिए जाते थे। तो संगत को गंदे पानी में से गुजरना पड़ता था। लेकिन अब रास्ता पूरी तरह साफ है अब कोई परेशानी नही हो रही हैं। उन्होंने भी प्रशासन व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रेम सिंह, सोमा सिंह, सुखराज सिंह, मंदर सिंह, बगड़ सिंह, काला सिंह आदि उपस्थित रहे।

