कांग्रेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Khabar Morning संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर।  गढ़मुक्तेश्वर में विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अमरोहा सांसद और पश्चिमी जोन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेटर कुंवर दानिश अली भी पधारें। पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने कार्यक्रम में पधारे संगठन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वोट चोरी के खिलाफ हम सभी को एकजुट रहना हैं। आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में पदयात्रा कर वोट चोरी के खिलाफ जो मुहिम चला रहे है। उस मुहिम में सभी लोग राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं।

 उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में हम सभी को बूथ पर सक्रिय रहना हैं क्योंकि अगर हम अपने अपने बूथ पर सक्रिय रहेंगे और अपने वोट की रक्षा करेंगे। तो आने वाले चुनावों में कांग्रेस की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने से कोई नहीं रोक सकता। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि हर बूथ पर कांग्रेस का कार्यकर्ता हैं। बस हम लोगों को उनके दरवाजे पर एक आवाज लगानी हैं। 

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी पार्टी के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। अगर संगठन का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की मेहनत के 10 प्रतिशत के बराबर भी मेहनत कर लें। तो प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय हैं। जिला कॉर्डिनेटर अवनीश काजला ने कहा कि जिला हापुड़ में संगठन का कार्य तेजी से अपने मुकाम की ओर आगे बढ़ रहा हैं। बहुत जल्द हम लोग बूथ कमेटी का कार्य शुरू करने जा रहे हैं। 

पूर्व सांसद प्रत्याशी कुंवर दानिश अली और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी को जिला कांग्रेस महासचिव त्रिनेत्र गोयल और कांग्रेसी कार्यकर्ता राजकुमार शर्मा, संजीव शर्मा, अरुण मिश्रा ने गंगा जल भेंट किया और फूल माला व पगड़ी पहनकर उन्हें सम्मानित भी किया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दावा करते हुए कहा है कि जनपद हापुड़ के चारों ब्लॉकों की मंडल कमेटी का कार्य पूरा हो चुका है। बहुत जल्द चारों ब्लॉकों की मंडल कमेटी लखनऊ प्रदेश कार्यालय को भेजी जाएगी और बूथ कमेटी का कार्य शुरू किया जायेगा।  

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता एडवोकेट से आजाद चौधरी नेकिया। बिहार कांग्रेस के ऑब्जर्वर और पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब खान ने कार्यक्रम में पधारे लोगों को प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो चुका है सभी लोग मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार की वोटों को चेक कर ले। अगर किसी मतदाता का नाम वोटर सूची से कट गया है तो वह उन वोटो को दोबारा बनवाने का कार्य शुरू कर दें। कार्यक्रम का आयोजन जिला महासचिव शाकिर अली ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर फराहीम, संजीव शर्मा, मुकेश कौशिक, राकेश मोहन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी, सिंसीभावली ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र नागर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अब्दुल कादिर, जिला महासचिव इकबाल प्रधान, चंद्रपाल केन, विक्की शर्मा, जिला महासचिव कपिल शर्मा, गौरव गर्ग, भरत लाल शर्मा, अंकुर अग्रवाल, लोकपाल सागर, डॉक्टर मजहर खान, सफदर खान, रिहान प्रधान, साजिद अली, अमन सिंह, शौकत अली, आरिफ, अफाक चौधरी, मुस्तकीम, सरताज, ईश्वर चंद जाटव, भूषण, गोपाल भारती, वीरपाल, अमन सिंह, महबूब शैलेन्द्र यादव, अरुण चौधरी नवादा, आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post