सिद्धगन्धर्वयक्षाध्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यया सिध्दिदा देवी ग्रहमुक्ति प्रदायिनी॥

सिद्धगन्धर्वयक्षाध्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यया सिध्दिदा देवी ग्रहमुक्ति प्रदायिनी॥

मां सिद्धिदात्री की आराधना देव, दानव, गंधर्व, यक्ष, असुर और मानव सभी करते हैं। वे सिद्धियों की दात्री और सभी दुखों से मुक्ति देने वाली हैं। उनकी कृपा से भक्त जीवन में सभी बंधनों से मुक्त होकर सफलता, शांति और समृद्धि का अनुभव करता है।

मां सिद्धिदात्री नवदुर्गा का नवम रूप हैं, जो सभी सिद्धियों की दात्री मानी जाती हैं। पुराणों के अनुसार, इन्हीं की कृपा से भगवान शिव अर्धनारीश्वर स्वरूप में प्रकट हुए। मां सिद्धिदात्री की उपासना से मनुष्य को अद्भुत शक्ति, ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post