आज का पंचांग : 8 सितंबर 2025, सोमवार : आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि (रात 10:15 बजे तक) उपरांत द्वितीया प्रारंभ होगी। पितृपक्ष (श्राद्ध) का शुभारंभ आज से हो रहा है, इसलिए यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आज का विवरण :तिथि – आश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा (रात 10:15 बजे तक), उपरांत द्वितीया। विक्रम संवत – 2082, शाके – 1947, हिजरी सन – 1446-47, सूर्योदय – प्रातः 06 07 बजे, सूर्यास्त – सायं 07:01 बजे, नक्षत्र – पूर्व भाद्रपद (सूर्योदय कालीन), उपरांत उत्तरा भाद्रपद, योग – धृति, करण – वा, सूर्य स्थिति – दक्षिणायन, उत्तर गोल,ऋतु – वर्षा।
विशेष – प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध, ग्रहण वेधदिन।
आज का शुभ मुहूर्त : ब्रह्म मुहूर्त – 04:31 ए.एम. से 05:17 ए.एम., अभिजित मुहूर्त – 11:53 ए.एम. से 12:44 पी.एम.,विजय मुहूर्त – 02:24 पी.एम. से 03:14 पी.एम., गोधूलि मुहूर्त – 06:34 पी.एम. से 06:57 पी.एम., सायाह्न सन्ध्या – 06:34 पी.एम. से 07:43 पी.एम।
आज का अशुभ मुहूर्त : राहुकाल – 07:37 ए.एम. से 09:11 ए.एम., यमगण्ड – 10:45 ए.एम. से 12:18 पी.एम., गुलिक काल – 01:52 पी.एम. से 03:26 पी.एम.,आडल योग – 06:03 ए.एम. से 08:02 पी.एम., विडाल योग – 08:02 पी.एम. से अगले दिन 06:03 ए.एम. तक। पंचक ( भदवा) – पूरे दिन रहेगा।
नोट: आज से श्राद्ध पक्ष (पितृपक्ष) प्रारंभ हो रहा है। पितरों की स्मृति और तर्पण के लिए यह काल विशेष महत्व रखता है। साथ ही, ग्रहण वेधकाल होने से ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह दिन विशेष सावधानी और अनुशासन का संदेश देता है।