आज का पंचांग : 09 सितंबर 2025, मंगलवार

 

आज का पंचांग : 09 सितंबर 2025, मंगलवार, आज आश्विन कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि – आज का दिन धार्मिक एवं ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। हिंदू पंचांग के अनुसार दिन की शुरुआत शुभ कार्यों की योजना बनाने, व्रत-उपवास एवं देव पूजन के लिए उपयुक्त रहेगी।

आज का विवरण :तिथि – आश्विन कृष्ण पक्ष द्वितीया, वार – मंगलवार, नक्षत्र – उत्तराभाद्रपदा (प्रातः 09:40 बजे तक), तत्पश्चात रेवती, योग – परिघ (प्रातः 10:15 बजे तक), उसके बाद शिव योग, करण – तैतिल (प्रातः 08:24 बजे तक), उसके बाद गर, सूर्योदय – प्रातः 06:05 बजे। सूर्यास्त – सायं 06:30 बजे। चंद्रमा – मीन राशि में संचार करेगा। 

आज का शुभ मुहूर्त 

अभिजीत मुहूर्त: 11:50 से 12:40 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: 06:15 से 06:45 बजे तक

राहुकाल – अपराह्न 03:00 से 04:30 बजे तक (इस समय शुभ कार्य वर्जित)

आज द्वितीया श्राद्ध है।

आज पंचक भदवा पूरे दिन रहेगा।

विशेष :आज श्री हनुमानजी की उपासना का विशेष महत्व है। मंगल ग्रह की शांति एवं बल, पराक्रम की प्राप्ति हेतु आज का दिन उत्तम माना गया है। उपासक यदि बजरंगबली के मंत्रों का जाप करें या मंगलवार का व्रत रखें तो जीवन में शक्ति, साहस और सफलता प्राप्त होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post