माता हरकी देवी महिला शिक्षा महाविद्यालय ओढ़ां का बी. एड. द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शानदार रहा

-छात्रा पूजा पुत्री वेद प्रकाश ने 79.86% अंकों के साथ किया कॉलेज टॉप

ओढ़ां, (जसपाल सिंह)। माता हरकी देवी महिला शिक्षा महाविद्यालय ओढ़ा में बी. एड. द्वितीय वर्ष,  शिक्षण सत्र 2024- 25 का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। जिसमे महाविद्यालय की 148  छात्राध्यापिकायों ने 70% से अधिक व 24 छात्राध्यापिकायों ने 65% से अधिक अंक प्राप्त करके महाविद्यालय का नाम रौशन किया। कॉलेज की बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिका पूजा पुत्री वेद प्रकाश ने 79.86% अंको के साथ प्रथम, चेतना पुत्री बसंत कुमार ने 79.29% अंको के साथ द्वितीय,नैतिका पुत्री रामदत्त व स्वर्णजीत कौर पुत्री सुखराज सिंह ने 78. 86% अंको के साथ संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मुस्कान पुत्री सोम नाथ ने 78.72% अंको के साथ चुतुर्थ, अर्शदीप कौर पुत्री जगतार सिंह ने 78.43% अंको के साथ पांचवे स्थान पर रही।

(पूजा , चेतना , नैतिका, स्वर्णजीत की फाइल फोटो)

इन छात्राओं ने महाविद्यालय में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करके चौ देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा समेत माता हरकी देवी महिला शिक्षण संस्थान ओढ़ा का नाम रौशन किया है। माता हरकी देवी महिला शिक्षण समिति के प्रधान मनिन्दर पाल सिंह बराड़ ने सभी छात्राओं को बधाई सन्देश प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षण संस्थान के प्रबन्ध निदेशिका डॉ.कुलदीप कौर आनन्द ने सभी छात्राओं ओर प्राध्यापक वर्ग को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि हमारे बच्चों ने इतना अच्छा परिणाम प्राप्त किया। संस्था सचिव मंदर सिंह सरां व एसोसिएट डायरेक्टर शशिकांत शर्मा ने सभी छात्राध्यापिकाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्राओं एवं प्राध्यापक वर्ग को बधाई देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत ने बताया कि इसका पूरा श्रेय छात्राओं की मेहनत और प्राध्यापक वर्ग को जाता है। छात्राओं ने प्राध्यापको द्वारा  दिए गए मार्गदर्शन से ही अपना गांव, शहर व अपने महाविद्यालय का नाम रौशन किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post