सिरसा/कालांवाली (सुरेश जोरासिया) । हरियाणा वर्किंग ऑफ़ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान श्रवण प्रजापति ने प्रदेश अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह एडवोकेट एवं अन्य पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया। नई कार्यकारिणी में अरुण भारद्वाज को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, महेन्द्र मेहरा, नवदीप सेतिया और संसार भूषण दिवाकर को संरक्षक नियुक्त किया गया।
महेश शर्मा को महासचिव का दायित्व मिला है। उप प्रधान के रूप में दीपक मेहता, मनमोहित ग्रोवर, निशा खन्ना, रवि मोंगा, साहब राम, सूरज भारद्वाज और विनोद विक्टर को शामिल किया गया है। भूपेंद्र पंवार, पंकज धीगड़ा, पूजा कंबोज, संजिव शर्मा और सोनिया खत्री को सचिव नियुक्त किया गया है। नरेश गर्ग को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि हरभजन फूलका, हरविंदर गिल और युवराज सिंह को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
मार्गदर्शन समिति में अंजनी गोयल, इन्द्र मोहन शर्मा, ओम सैनी, आर. के. भारद्वाज, कस्तूरी छाबड़ा, दिनेश कौशिक, डॉ. एम. पी. भार्गव, सरदार बलजीत सिंह और बी. के. दिवाकर को शामिल किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमन ग्रोवर, इंदरजीत प्रजापति, एल. डी. स्वामी, कपिल यादव, गुरविंदर पन्नू, नवीन खत्री, नरेश बेनीवाल, भीम सैनी, राजकमल कटारिया, रेशम बड़ागुढ़ा, सुखविंद्र तगड़ और यश भाम्भू को जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य दायित्व : प्रेस सचिव: महेंद्र सुथार। कानूनी सलाहकार: गुरजीत मान। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष: संजिव शाद। डिजिटल विंग: नंद सेठी, संजय शर्मा, संदीप छिंपा।
क्षेत्रीय प्रतिनिधि : ऐलनाबाद: विजय व्यास। कालांवाली: डॉ. राजेश दीप गोयल। डबवाली: संदीप गाट। नाथूसरी चोपटा: सतवीर सहारण। ओढ़ा: अशोक गर्ग। रानियां: हीरा सिंह। बड़ागुढ़ा/रोड़ी: गुरनैब सिंह दंदीवाल अलीकां। सिरसा: हरविंद्र सिंह। नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।