आज का पंचांग – 09 अगस्त 2025 (शनिवार)। विक्रम संवत – 2082, शक संवत – 1947, मास – श्रावण मास, शुक्ल पक्ष। तिथि – पूर्णिमा तिथि – प्रातः 10:18 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि । वार – शनिवार। नक्षत्र – श्रवण नक्षत्र – प्रातः 07:52 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र। योग – व्यतिपात योग – दोपहर 01:37 बजे तक, तत्पश्चात वरीयान योग। करण – बव – प्रातः 10:18 बजे तक, तत्पश्चात बालव करण।सूर्योदय – प्रातः 05:48 बजे। सूर्यास्त – सायं 06:59 बजे।
चन्द्रमा – मकर राशि में प्रातः 07:52 बजे तक, तत्पश्चात कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे।
आज के प्रमुख पर्व / व्रत : श्रावणी/सलोनी पूर्णिमा, रक्षाबंधन पर्व, सत्यानारायण व्रत एवं कथा, हयग्रीव जयन्ती, वेद व्यास पूजन, झूलन पूर्णिमा।
राखी बांधने का मुहूर्त – प्रातः 05:48 बजे से रात 08:02 बजे तक (भद्रा काल समाप्त – प्रातः 06:14 बजे)
अभिषेक / पूजन मुहूर्त – प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक। भद्रा काल – प्रातः 06:14 बजे तक (रात्रि में भद्रा नहीं)। अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:02 से 12:54 बजे तक। दिशा शूल – पूर्व दिशा (इस दिशा की यात्रा से बचें, आवश्यक हो तो दही खाकर प्रस्थान करें)।
आज का राहुकाल – प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक
Tags
National news