पंजाब के लोगों ने टैक्स बचाने चक्कर में अपने नीजि वाहन हरियाणा में अपने रिशतेदारों के नाम करवाए

 - हरियाणा वालों के कटे बीपीएल कार्ड राशन से हुऐ वंचित 

कालांवाली (सुरेश जोरासिया)। हरियाण के रिश्तेदारों जो पंजाब में रहते हैं उन्होंने अपने निजी वाहन हरियाणा के लोगों के नाम करवाने के कारण लोगों के कटे बीपीएल कार्ड। जानकारी के अनुसार पंजाब के कुछ लोगों द्वारा हरियाणा से निजी वाहन खरीद कर कुछ पैसों के टैक्स को बचाने के लिए हरियाणा में  अपने रिश्तेदारों के नाम वहां करवा रखे हैं। हरियाणा सरकार द्वारा एक लाख 80 हजार आमदनी वाले परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाए थे। ताकि गरीब परिवारों को राशन मिल सके। अब हरियाणा सरकार द्वारा चार पहिया वाहन वाले कार्ड धारकों के राशनकार्ड काटने शुरू कर दिया है। जो पंजाब वालों लोगों ने हरियाणा में रिश्तेदारों के नाम अपने वाहन करवा रखे हैं उनके राशन कार्ड भी कट गए आष्युमान कार्ड 5 लाख की मिलने वाली  फ्री इलाज से रहे गए है। 

कुछ परिवारो ने आष्युमान कार्ड योजना के तहत घुटनों एवं गंभीर बिमारियों के निशुल्क इलाज करवा चुके है। जो लोग इस योजना का लाभ लेना चाहते थे। वह कार्ड कटने के कारण इस योजना से वंचित हो गए है। एक व्यक्ति ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि उसने इस समस्या के बारे में अपने रिश्तेदारों को कई बार अगवत करवाया था, कि हमारे नाम वाहन है जो वह अपने नाम करवा लो नही तो हमारा राशन कार्ड वा आष्युमान कार्ड 5 लाख रुपए फ्री इलाज योजना बंद हो जाएगी। लेकिन इन लालची लोगों ने अपने रिश्तेदारों की बात को अनसुना कर दिया। उन्हीं कुछ लालची लोगों ने कुछ टैक्स बचाने की आड़ में अपने रिश्तेदारों के 5 लाख के इलाज वाले कार्ड कटवा दिए है। 

अब वह 5 लाख तक का इलाज नहीं करवा पाएंगे और ना ही वे डिपू से गेहूं सरसों का तेल व चीनी प्राप्त नहीं कर सकेंगे। जिस  कारण हरियाणा के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। अब देखना यह है कि कि क्या पंजाब वाले इस बात को सोचेंगे कि हमारे वाहन नाम करवाने के कारण  अपने रिश्तेदारों का 5लाख रुपए का कुंडा हो गया है।  हरियाणा में रहने वाले लोग फ्री इलाज नहीं करवा पाएंगे। क्या वह पांच लाख तक का इलाज वह रिश्तेदार अब हरियाणा मे रहने वाले अपने रिशतेदारों का करवाएंगे। यह तो आने वाला समय ही बताया कि वह वाहन अपने नाम करवाते हैं या फिर हरियाणा सरकार कि मिलने वाली योजनाओं से वंचित रखेगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post