आज का पंचांग: 23 जुलाई 2025 – बुधवार

आज 23 जुलाई 2025, बुधवार का पंचांग इस प्रकार है: आज  श्रावण कृष्ण चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 29 मिनट (24 जुलाई) तक, उसके बाद अमावस्या तिथि का आरंभ। आज सावन शिवरात्रि का व्रत भी है। नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र सायं 05 बजकर 55 मिनट तक, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। योग: व्याघात योग मध्याह्न 12 बजकर 34 मिनट तक, उसके बाद हर्षण योग का आरंभ। करण: विष्टि करण अपराह्न 03 बजकर 35 मिनट तक, उसके बाद चतुष्पद करण का आरंभ। सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 37 मिनट पर। सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 17 मिनट पर। चंद्रमा दिन-रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज का शुभ मुहूर्तब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 15 मिनट से 04 बजकर 56 मिनट तक। विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक। निशिथ काल: मध्य रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला: शाम 07 बजकर 17 मिनट से 07 बजकर 38 मिनट तक। अमृत काल: सुबह 08 बजकर 32 मिनट से 10 बजकर 02 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त: राहुकाल: मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। गुलिक काल: सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। यमगंड: सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। दुर्मुहूर्त काल: दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक। दिशाशूल: बुधवार को उत्तर दिशा में दिशाशूल होता है। यदि आवश्यक हो तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

आज के व्रत-त्योहार: श्रावण शिवरात्रि व्रत,शक श्रावण प्रारंभ

आज भगवान शिव पर जलाभिषेक का मुहूर्त : ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 15 मिनट से 4 बजकर 56 मिनट तक।विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक। सन्ध्या मुहूर्त: शाम 7 बजकर 17 मिनट से 8 बजकर 20 मिनट तक। 

आज का उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमानजी के सामने तिल के तेल का दीपक भी जलाएं। भगवान गणेश की पूजा करने से भी लाभ हो सकता है।

नोट: यह पंचांग स्थानीय के समय के अनुसार है। स्थानीय समय के अनुसार इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post