सुभाष गोयल उर्फ घोगा को वार्ड वासियों ने दिया अपना समर्थन

 

              सुभाष गोयल (घोगा) अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

कालांवाली (सुरेश जोरासिया)। नगरपालिका के आम चुनावों को लेकर प्रधान पद के लिए बहुत से उम्मीदार मैदान में उतरने का मन बना रहे है लेकिन अभी कुछ उम्मीदवारों के मन मे उधेड़ बनु चल रही है। नगर पालिका के चुनाव मे बहुत चर्चीत नाम सुभाष गोयल उर्फ घोगा पक्के वाले का नाम हर नौजवान महिलाऐं बुर्जुग छोटे बच्चों की पसंद बन चुके है। कई वार्डवासियों ने भाई सुभाष गोयल (घोगा) को अपना समर्थन भी दे दिया है। नगर पालिका के चुनाव में अपनी पूरी मेहनत एवं जोश के साथ प्रत्येक वार्डवासी के घर जाकर मिल रहे है। चुनावी प्रचार के दौरान मुलाकात हुई तो उन्होंने कहा कि कालांवाली मंड़ी वासियों की दिल से सेवा करना चाहता हूँ। मेरे पिता जी नौहर चन्द पक्के वाले सन् 1990 मे नगर पालिका के उप प्रधान रहे चुके है एवं भाजपा के कर्मठ कार्य कर्ता  शहरी प्रधान के पद पर रहे चुके है। उन्होंने ने भी समाजिक व मंड़ी के विकास कार्य मे अहम योगदान दिया है एवं विकास कार्य करवाऐ है। उनकी सेवा भाव को देखकर मन में विचार आया कि मैं भी मंड़ीवासीयों कि सेवा करूं। करोना काल के दौरान गरीब असहाय परिवारों को फ्री मे राशन बांट कर मानव धर्म निभाया जो किसे भी प्रकार से सहायता हुई करने का प्रयास किया। कोई गरीब या मंड़ीवासी उम्मीद लेकर आधी रात को भी आया मेरे घर का गेट खुला रहा है। मैंने बिना संकोच किए उनके साथ जाकर काम करवाने का प्रयास करता हूँ। इस बार मंडीवासीयों का प्रेम प्यार की उम्मीद करता हूँ। जितनी भी मंड़ीवासीयों कि आम इंसान बन कर सेवा कि है। इस बार मंडीवासी अपना वोट का आर्शिवाद दें ताकि मैं उनकी आम समस्या को हल कर संकू। मंड़ीवासियों के आर्शिवाद से प्रधान बनने पर पीने का पानी की समस्या को हर हाल में समाधन करवाने का प्रयास करूंगा। सफाई व्यवस्था, बिजली के लम्बे कटो से निजात दिवाने का हर सभंव यतन करूंगा। सार्वजनिक शौचालय का प्रबंध किया जाऐगा। ऐसे अनको कार्य है। जो किऐ जाने चाहिए जो नही हो पाऐ। कालांवाली के जागरूक मतदाताओं से विन्रम अपील है। एक बार अपने भाई सुभाष गोयल (घोगा) पक्के वाले का साथ दें और कालांवाली मंड़ी के विकास कार्य को और अच्छे तरीके से किया जा सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post