पर्यावरण संरक्षण में तेजी: डी एम की सख्त हिदायतें, काली नदी का कायाकल्प और वृक्षारोपण लक्ष्य शत-प्रतिशत!

हापुड़। अपर जिला मजिस्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण/वृक्षारोपण समिति, वन बंदोबस्त और जिला गंगा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, प्रभागीय वनाधिकारी सुश्री अर्शी मलिक, जिला विकास अधिकारी अनवर शेख, अपर सांख्यिकी अधिकारी विरेन्द्र कुमार, पर्यावरण विशेषज्ञ भारत भूषण गर्ग व मूलचन्द आर्य सहित जनपद के सभी संबंधित अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।पर्यावरण प्रदूषण पर लगाम लगाने के निर्देश

जिला पर्यावरण समिति की बैठक में अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को कूड़े-कचरे के निस्तारण, डोर-टू-डोर कलेक्शन और नियमों के अनुरूप प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा।जिला गंगा समिति: काली नदी का चयन पुनरुद्धार के लिए

जिला गंगा समिति में अध्यक्ष ने छोटी-सहायक नदियों के कायाकल्प हेतु काली नदी का चयन किया। सिंचाई, ग्राम विकास, जिला पंचायती राज व वन विभाग को कार्ययोजना तैयार करने, गंगा में ग्यारह नालों का सर्वेक्षण करने तथा डासना ड्रेन की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए। वृक्षारोपण समिति: पारदर्शिता और लक्ष्य पूर्ति पर जोर

मुख्य विकास अधिकारी ने 2020-21 से 2022-23 के वृक्षारोपण की थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग हेतु अभिलेख समयबद्ध उपलब्ध कराने को कहा। अध्यक्ष ने 2024-25 व 2025-26 के कार्यों का सत्यापन एक सप्ताह में पूरा करने तथा 2026-27 के लक्ष्यों के लिए शत-प्रतिशत भूमि चिन्हांकन कर प्रभागीय वनाधिकारी को सूचित करने के आदेश दिए। इन निर्देशों से जनपद में पर्यावरण संरक्षण, नदी पुनरुद्धार और वनरोपण के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post