राजपूत समाज को नई ताकत: सुमत सिसोदिया बने हापुड़ जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष परमार ने की नियुक्ति!

आबिद हुसैन , हापुड़। महाराजा अग्रसेन भवन में क्षेत्रीय राजपूत सभा के होली मिलन समारोह ने ऐतिहासिक रूप धारण कर लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ऋषिपाल सिंह परमार ने उपस्थित होकर चिरपरिचित पत्रकार सुमत सिसोदिया को हापुड़ जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। साठ-चौरासी क्षेत्र के जाने-माने चेहरे और पत्रकारिता जगत में प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना चुके सुमत सिसोदिया को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें तत्काल जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने के निर्देश दिए और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त अध्यक्ष ने संगठन का आभार जताते हुए पूर्ण लगन से जिम्मेदारी निभाने का प्रण लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कर्नल चमन सिंह सिसोदिया, ठाकुर समरपाल सिंह चौहान, मार्गदर्शक कर्नल लाखन सिंह, प्रदेश महामंत्री रविंद्र कुमार चौहान, पश्चिमी यूपी महामंत्री मुकेश कुमार, महिला जिलाध्यक्ष गाजियाबाद संतोष सिंह, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजक भूपेंद्र सिंह और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट पंद्रह , बीस राज्यों में सक्रिय है और राजपूत समाज को संगठित कर हित कार्यों में जुटा हुआ है। हापुड़ में सुमत सिसोदिया के नेतृत्व से नई गति मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post