शालोम ट्रस्ट का नेक संकल्प: टीबी रोगियों को पोषण पोटली भेंट, स्वास्थ्य सेवाओं में और मजबूत सहयोग का वादा

आबिद हुसैन, हापुड़।  क्षय उन्मूलन अभियान को मजबूत बनाने के लिए शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ रोड (सरकारी अस्पताल) में 30 टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित की। यह कार्यक्रम जिला अधिकारी अभिषेक पांडेय के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत सिंह ने रोगियों को संबोधित करते हुए कहा, "टीबी पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है। सही समय पर दवाई लें और प्रोटीनयुक्त पौष्टिक आहार ग्रहण करें, ताकि जल्द स्वस्थ हो सकें।" उन्होंने ट्रस्ट की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सहयोग देने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कपिल गौतम ने टीबी के लक्षण, उपचार और बचाव पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पौष्टिक आहार रोगियों की रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और ट्रस्ट द्वारा वितरित पुष्टाहार उनकी सेहत सुधारने में सहायक सिद्ध होगा।

जिला पीओपीओएम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि शालोम ट्रस्ट पिछले दो वर्षों से स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर टीबी रोगियों की सेवा कर रहा है। कार्यक्रम में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह, हसमत अली, राजकुमार सिंह, ट्रस्ट सदस्य अजीत सिंह, अमित कुमार, क्षमा सिंह, भारती सिंह, मोनू कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, नीरज कुमार, वंदना, स्तुति सिंह, बिंदु आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post