विश्व हिन्दू महासंघ नें रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता संगोष्ठी का किया आयोजन

नोएडा। विश्व हिन्दू महासंघ जिला गौतम बुध नगर इकाई के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता विषयक संगोष्ठी का सेक्टर 36 श्री राम मंदिर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ इंद्रदेव सिंह, संभाग प्रभारी ब्रिज शरद प्रजापति, विशिष्ट अथिति भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, मंडल प्रभारी राजेंद्र, अमित त्यागी, अध्यक्ष मंदिर समिति चौधरी चरण सिंह, संयोजक प्रीत मंच एचपी सिंह परिहार, मंदिर प्रकोष्ठ योगेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे। वक्ताओ नें बताया की संत शिरोमणि रविदास जी का जीवन सामाजिक समानता, मानव गरिमा और भाईचारे का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने संत रविदास जी के संदेश जो मन चंगा तो कठौती में गंगा को आत्मशुद्धि और सामाजिक सद्भाव का मार्गदर्शक बताते हुए सामाजिक भेदभाव समाप्त कर समरस समाज के निर्माण हेतु संतों के विचारों को व्यवहार में अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने की और अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने श्रम की प्रतिष्ठा स्थापित कर समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मानपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जाति-पाति का भेदभाव समाप्त करना विश्व हिन्दू महासंघ का प्रथम उद्देश्य है। सामाजिक समरसता केवल विचार नहीं, बल्कि समान व्यवहार और आपसी सहयोग से ही साकार होती है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रभारी चौधरी तेज सिंह, संयोजक देवेंद्र सिरोहा, संरक्षक जेपी शर्मा के द्वारा जिला सचिव पद पर अमित पोरवाल, रविंद्र सिंह खटाना एवं महानगर उपाध्यक्ष राजीव सिंह की नियुक्ति की घोषणा की गई तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, महामंत्री सरजीत  खारी, अध्यक्ष मातृशक्ति नीलम राणा, अध्यक्ष महानगर रवि भाटी, महानगर अध्यक्ष किरण त्यागी, सचिव विकास सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र नंदा, महामंत्री निहारिका बंसल, नोएडा ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया। जिला संयोजक देवेंद्र सिरोहा नें अपने विचार व्यक्त किए। मातृशक्ति की सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत हनुमान चालीसा संयोजक पूनम मिश्रा, मीडिया प्रभारी पिंकी चौधरी, सचिव सुषमा देवी, मंत्री कामिनी, मंत्री पूजा पांडे, प्रिया बर्मन, पिंकी चौहान, उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष कविता, सृष्टि त्यागी, सुरमधुर भजनों एवं गीतों ने वातावरण को भक्तिमय एवं भावपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, आनंद सिंह रावत, केसुरम चौहान, अशोक राय, खेमचंद बैरागी, संगठन मंत्री अनिल तिवारी, एसपी यादव, मंत्री नितिन गौड़, बलवंत सिंह शर्मा, सुधांशु तिवारी, राजीव रंजन द्विवेदी  एवं कार्यालय प्रभारी अजीत सिंह, दादरी ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शर्मा, सोनू, उमाशंकर, ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post