समाज सेवा की मिसाल: सैफी सेवा फाउंडेशन ने पत्रकार आबिद हुसैन को शील्ड भेंटकर किया सम्मानित

 हापुड़। सैफी सेवा फाउंडेशन रजिस्टर्ड ने अपने नेक कार्यों की लंबी परंपरा को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय दैनिक 'अनुपम संदेश' के जनपद हापुड़ प्रभारी पत्रकार आबिद हुसैन को विशेष शील्ड भेंटकर सम्मानित किया। संस्था के संस्थापक प्रबंधक एवं अनुभवी पत्रकार निजामुद्दीन सैफी  ने स्वयं 'अनुपम संदेश' कार्यालय पहुंचकर यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में अब्दुल कादिर, फैसल फरीदी, सलमान, अब्दुल्ला हुसैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।सैफी सेवा फाउंडेशन को उसके रजिस्ट्रेशन के करीब 10 माह पूरे हो चुके हैं। 

इस लंबे सफर में संस्था ने पुलिस विभाग के अधिकारी, एडवोकेट्स, जर्नलिस्ट्स, समाजसेवी, चिकित्सक, शास्त्रज्ञ एवं प्रशासनिक अधिकारियों समेत कुल 200 से अधिक विभूतियों को सम्मानित कर समाज को नई प्रेरणा प्रदान की है। संस्थापक निजामुद्दीन सैफी के दूरदर्शी नेतृत्व में फाउंडेशन ने गरीबी, असहायता और सामाजिक असमानता के खिलाफ निरंतर संघर्ष किया है। फरवरी में संस्था द्वारा प्रस्तावित नई एंबुलेंस सेवा गरीब एवं बेसहारा लोगों के लिए क्रांतिकारी कदम साबित होगी, जो आपातकालीन चिकित्सा सहायता को सुलभ बनाएगी। इसके अतिरिक्त, संस्था कुछ विशेष परियोजनाओं पर कार्यरत है, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्र शामिल हैं, ताकि समाज के अंतिम छोर तक मदद पहुंच सके।

 संस्था के इन उल्लेखनीय प्रयासों में डॉक्टर अनीस सैफी, डॉक्टर गुलहसन सैफी, यामीन सैफी कानूनी सलाहकार, इकबाल सैफी रेगुलेटर वाले ,इकबाल सैफी सुपर फर्नीचर  हामिद अली वन विभाग,  अकरम सैफी जैसे समर्पित सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इनके सहयोग से फाउंडेशन न केवल सम्मान समारोह आयोजित करता है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता, चिकित्सा सुविधाएं एवं कानूनी मदद भी प्रदान करता रहा है। सम्मान प्राप्त करते हुए पत्रकार आबिद हुसैन ने सैफी सेवा फाउंडेशन की हार्दिक सराहना की। उन्होंने कहा, "यह संस्था समाज में उम्दा एवं प्रेरणादायक कार्य कर रही है। यह न केवल लोगों को सम्मानित कर रही है, बल्कि समाज को एक नई दिशा दिखाने का नेक काम कर रही है। संस्था से असंख्य लोगों ने लाभ उठाया है और भविष्य में भी इसके कार्य समाज के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।" आबिद हुसैन ने संस्था के आगामी एंबुलेंस प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया। यह सम्मान पत्रकारिता के प्रति संस्था के सम्मान को दर्शाता है और समाज सेवा के क्षेत्र में सैफी सेवा फाउंडेशन को एक नई ऊंचाई प्रदान करता है। स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल का स्वागत किया है, जो सामाजिक एकजुटता की मिसाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post