सेक्टर 45 मे हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित

नोएडा । सेक्टर 45 आरके पब्लिक स्कूल सदरपुर खजूर कॉलोनी मे विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप मे माही ठाकुर, महेंद्र भूदेव, महानगर शारीरिक शिक्षा प्रमुख आरएसएस नारायण सिंह, कार्यक्रम के अध्यक्ष सत्य प्रकाश आदि ने अपने विचार प्रकट किये। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग जागृति संग माही  ठाकुर नें हिंदू धर्म पद्धति एवं समाज मे क्या-क्या परिवर्तन होने चाहिए उस पर अपने विचार रखें। 

महेंद्र भूदेव शर्मा पीठासर ( रघुनाथ मंदिर दिल्ली) नें हिंदू धर्म में हो रही कठिनाइयों एवं लव जिहाद आदि पर अपने विचार रखें। नारायण सिंह ने पांच परिवर्तन के बारे में अपने विचार रखें और बताया कि लोगों के क्या-क्या कर्तव्य हैं। साथ ही उन्होंने संघ के 100 साल के इतिहास के बारे में बताया। तत्पश्चात कार्यक्रम अध्यक्ष सत्य प्रकाश नें हिंदू धर्म के बारे में बताया और उन्होंने कहा की युवाओं को ज्यादा से ज्यादा हिंदू धर्म के बारे में जानना चाहिए और  माथे पर तिलक लगाना चाहिए साथ ही नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। सम्मेलन मे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल प्रांगण जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।सम्मेलन मे 800 से ज्यादा सनातनी हिंदू मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post