होली-ईद पर भाईचारा कायम, एसपी-एडीएम ने दिए शांति के सख्त निर्देश

आबिद हुसैन, हापुड़। होली एवं ईद के पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह और अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य निर्देश अपर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिसमें सफाई कर्मियों का रोस्टर तैयार करना शामिल है।सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक को पीस कमेटी बैठकें आयोजित कर शांति का माहौल बनाने को कहा गया। 

विद्युत विभाग को होलिका दहन स्थलों पर तारों की दूरी सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य विभाग को PHC/CCHC पर एम्बुलेंस व डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर तैयार रखने के आदेश दिए। सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं पुलिस अधीक्षक ने होली पर बाहर से आने वाली शराब और गढ़मुक्तेश्वर खादर क्षेत्र में कच्ची शराब पर कड़ी निगरानी रखने तथा फायर बाइक की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका व जल निगम को पानी की निर्बाध आपूर्ति और होलिका दहन स्थलों पर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। एसपी ने जुमे की नमाज और होली को भाईचारे की भावना से मनाने की अपील की। बैठक में उपस्थितअपर पुलिस अधीक्षक, स्वास्थ्य, विद्युत विभाग के अधिकारी, उप जिलाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post