समाधान दिवस: APS भटनागर-निरीक्षक नीरज की तत्परता से जनसमस्याएं 'फटाफट' हल, पुलिस पर भरोसा बढ़ा!

 आबिद हुसैन, हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में थाना हापुड़ देहात के समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक (APS) विनीत भटनागर और थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार की सक्रियता ने जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर सबको प्रभावित कर दिया। फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए APS भटनागर ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष निपटारे के सख्त निर्देश दिए।इस दौरान विभिन्न मामलों में पहुंचे लोगों की परेशानियां गंभीरता से सुनी गईं और तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी किए गए। APS विनीत भटनागर ने कहा, "प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाएगा। 

हमारा उद्देश्य आमजन का पुलिस पर विश्वास मजबूत करना है, ताकि कोई भी फरियादी निराश न लौटे।" वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने कहा, "हमारी थाना टीम कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुन रही और निस्तारित कर रही है। क्षेत्र में सक्रिय एवं संवेदनशील पुलिसिंग का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट दिख रहा है।"दोनों अधिकारियों ने आमजन से अपील की, "अपनी समस्याओं के लिए बिना संकोच थाना हापुड़ देहात पहुंचें। जनहित में पुलिस हमेशा तत्पर है।"

Post a Comment

Previous Post Next Post