आबिद हुसैन, हापुड़। हापुड़ में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जनपद के पचास लाख से अधिक और पचास लाख से कम लागत के निर्माण कार्यों तथा सीएम डैशबोर्ड पोर्टल की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रमुख निर्माण परियोजनाओं पर फोकसबैठक में जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने पचास लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं जैसे राजकीय महिला महाविद्यालय धौलाना, गौ संरक्षण केंद्र धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर में वृजघाट निर्माण और आईटीआई का जिक्र किया। जिलाधिकारी ने इन कार्यों को समयसीमा में पूरा कर हस्तांतरित करने के सख्त निर्देश दिए, साथ ही गुणवत्ता और समन्वय पर जोर दिया। पचास लाख से कम परियोजनाओं में बाल विकास परियोजना कार्यालय गढ़मुक्तेश्वर और प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय इंटर कालेज की समीक्षा कर तेजी लाने को कहा गया। सी एम डैशबोर्ड पर नाराजगीसीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंक (सी, डी, इ श्रेणी) वाले विभागों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और फीडिंग सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को सभी अधिकारियों का डाटा अपलोड सुनिश्चित करने को कहा, ताकि जनपद की रैंक में सुधार हो। अगली समीक्षा से पहले सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। लाभकारी योजनाओं पर बलजिलाधिकारी ने सरकारी लाभार्थी परख योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया, कोई वंचित न रहे। सभी विभागाध्यक्षों को समन्वय बनाकर कार्य समयबद्ध पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के आदेश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह बैठक विकास कार्यों को गति देने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
