अमेरिका के साथ कृषि डील के विरोध में किसान एकता संघ का प्रदर्शन

 विनय सिंघल, बरेली। भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि डील के विरोध में किसान एकता संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए इस डील को किसान विरोधी बताया और इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की।

किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर ने कहा कि अमेरिका से भारी सब्सिडी वाले कृषि उत्पाद भारत में आने से देश के किसानों की स्थिति और अधिक दयनीय हो जाएगी।

 विदेशी सस्ते उत्पाद भारतीय बाजार में आने से स्थानीय किसानों की फसलों के दाम गिर जाएंगे, जिससे पहले से आर्थिक तंगी झेल रहे किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएंगे।

डॉ. नागर ने आरोप लगाया कि यह डील किसानों के हितों के विरुद्ध जबरन थोपी जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश शर्मा, श्यामपाल गुर्जर,बोहरन लाल, जयसिंह यादव, डॉ अंशू भारती, पप्पू नेता जी, दन्नऐ प्रधान, महेंद्र यादव, जुगेंद्र सिंह, श्रीराम गौतम, संजय पाठक, श्यामपाल सिंह, संजीव सिंह, लालाराम, नरेश गुर्जर, विष्णु पाल सिंह, वीरेंद्र, कृपाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post