महामूर्ख सम्मेलन का धूमधाम से आयोजन हुआ

 विनय सिंघल, बरेली। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन द्वारा महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन उपजा प्रेस क्लब में धूमधाम से हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कहा कि संस्था के संस्थापक स्वर्गीय जे.सी.पालीवाल ने इस कार्यक्रम की होली के शुभ अवसर पर नींव डाली थी उसी परंपरा का निर्वाहन हम सभी निरंतर साथियों के साथ करते आ रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.सैयद सिराज अली ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब का निर्वाहन इन कार्यक्रमों के माध्यम से होता है। महासचिव सुनील धवन ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग को साल भर हमारे कार्यक्रमों की हमेशा इंतजार रहता है। 

मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने उपस्थित जनसमूह का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में आकांक्षा कश्यप और अनन्या राणा ने राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करी । रोहित राकेश को महामूर्ख, मनोज दीक्षित टिंकू को मूर्ख सम्राट, राजीव गोस्वामी को मूर्ख शिरोमणि, उन्नति राधा शर्मा को मूर्खाधिराज, यशकीर्ति गंगवार को मूर्ख भूषण, रणधीर प्रसाद गौड़  को मूर्ख सरदार, शान-ए-रुहेलखंड डॉ.पवन सक्सेना, शान-ए-बरेली भारतेंदु सिंह, शान-ए-उत्तर प्रदेश वीरेंद्र अटल, शान-ए-वतन खुर्शीद अली खान को विशेष उपाधि प्रदान की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post