कालांवाली (सुरेश जोरासिया)। गगनदीप सिंह जिला डबवाली आई टी सैल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि कुलदीप सिंह सहित किसानों द्वारा पूर्व में कच्चे खालों को पक्का करवाने हेतु की गई अथक प्रयासों और कागजीवाही पूरी करने के बाद किसानों की मांग पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से उम्मीदें बढ़ गई हैं। निश्चित रूप से कच्चे खालों को पक्का करने के लिए ठोस कदम उठाने की पहल होगी, जिससे खेतों में नहरी पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
गगनदीप सिंह कालांवाली व कुलदीप सुखचैन ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पूर्व में की गई मांग के आधार पर प्रक्रिया पूरी होने पर शीघ्र ही खाले के हिस्सेदार किसानों के खेतों में कच्चे खालों को पक्का करवाने के बाद टेल पर पूरा पानी और खेतों में सिंचाई की उचित व्यवस्था सुचारू रूप से करने में सुविधा होगी। गांव सुखचैन के किसानों ने अपनी फसलों में सिंचाई के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में बताया था, जिसके बाद उच्चाधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अब किसानों को अपने खेतों में पानी की कमी नहीं रहेगी और वे अपनी फसलों की सिंचाई कर पाएंगे।
भाजपा सरकार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कुलदीप सिंह सुखचैन व गगनदीप कालांवाली ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने साइट पर जाकर मौजूदा स्थिति का आंकलन करके आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इससे क्षेत्र के किसानों को नहरी पानी की सिंचाई के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी और टेल पर पूरा पानी पहुंच पाएगा।

