रजिस्टरों के दैनिक अद्यतन व पारदर्शिता पर कड़े दिशा-निर्देश दिए
आबिद हुसैन, हापुड़। मेरठ मण्डलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी आईएएस ने कलेक्ट्रेट हापुड़ के सभी पटलों का सघन निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट में आगमन पर मण्डलायुक्त महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर देकर पूर्ण सैनिक सम्मान प्रदान किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया।निरीक्षण पूर्व दिशा-निर्देश सभानिरीक्षण आरंभ करने से पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मण्डलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी ने कार्यों में सुधारात्मक बदलाव लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी किए कि सभी आवश्यक कार्यों का अलग-अलग रजिस्टर बनाया जाए तथा अभिलेख प्रतिदिन अद्यतन रखे जाएं। अधिकारियों को अपने-अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करने के आदेश दिए।विभागवार गहन फाइल जांच निरीक्षण के क्रम में मण्डलायुक्त महोदय ने राजस्व लेखा विभाग, रिकार्ड रूम (फाइल्स/भूमि अभिलेख), भूलेख शाखा, संयुक्त कार्यालय, आर्म्स लाइसेंस विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों की फाइलों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि कार्यालय में होने वाले प्रत्येक कार्य का डाटा/रिकार्ड रजिस्टर या कम्प्यूटर में सुरक्षित रूप से संग्रहीत किया जाए। रजिस्टरों में प्रतिदिन अद्यतन अनिवार्य बताया।आवेदन-शिकायत निस्तारण पर जोरमण्डलायुक्त ने कहा कि यदि आपके पास कोई आवेदन या शिकायत प्राप्त होती है तो उसके प्राप्ति की तिथि, की गई कार्यवाही, वर्तमान स्थिति, लंबित अवधि, प्राप्त उत्तर तथा निस्तारण की पूरी जानकारी रजिस्टर में अंकित करना अनिवार्य होगा। अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण की स्थिति में पदभार ग्रहण करने वाले व्यक्ति को कार्य सुगमता प्रदान करने हेतु सभी विवरण रजिस्टर में दर्ज रखने पर बल दिया। इससे कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।स्व-निरीक्षण व कर्मचारी निगरानी के आदेशसभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने पटल के कार्यों का स्वयं निरंतर निरीक्षण एवं जांच करें। कर्मचारियों द्वारा सभी कार्य नियमानुसार हो रहे हैं या नहीं, रजिस्टरों का रखरखाव, अभिलेखों की सुरक्षा एवं संबंधित प्रपत्रों की व्यवस्था शुद्ध है या नहीं, इसकी साप्ताहिक समीक्षा करें। प्रत्येक अधिकारी को अपने पटल के सभी कार्यों की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। आगामी निरीक्षण से पूर्व सभी लंबित कार्यवाहियां एवं पत्रावली रखरखाव पूर्ण कर लिया जाए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम, एडीएम एफ/आर श्री संदीप कुमार सहित सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त के इन दिशा-निर्देशों से कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व गति लाने की अपेक्षा है।
