हापुड़ में CM निर्देशों की उड़ी धज्जियां: स्वास्थ्य केंद्र में DP शर्मा की अगुवाई में शराब पार्टी, वायरल वीडियो से हड़कंप

 आबिद हुसैन, हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शराब की पार्टी ने हंगामा मचा दिया है। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) DP शर्मा की मौजूदगी में चल रही इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें मेज पर शराब के कई गिलास साफ दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।

 एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा और अनुशासन के सख्त निर्देश दे रहे हैं, वहीं गढ़मुक्तेश्वर CHC में खुलेआम लापरवाही का तांडव देखने को मिला। वायरल क्लिप में शर्मा और अन्य लोग हंसते-मजाकते नजर आ रहे हैं, जो मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशों का खुला उल्लंघन दर्शाता है।स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर भारी तीखी प्रतिक्रिया जताई है। एक यूजर ने लिखा, "स्वास्थ्य केंद्र में शराब? मरीजों की जान जोखिम में डाल दी!" अब सवाल उठ रहा है कि इस पार्टी में कितने अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे और क्या कोई कार्रवाई होगी? जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।यह घटना UP सरकार की 'शून्य सहनशीलता' नीति पर सवाल खड़े कर रही है। जांच के आदेश दिए जाने की मांग तेज हो गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post