आज का पंचांग : 8 फरवरी 2026 (शनिवार)

विभिन्न हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो अगले दिन (9 फरवरी) प्रातः 05:01 बजे तक मान्य रहेगी। योग गण्ड रात्रि 12:08 बजे तक रहेगा। करण के अंतर्गत विष्टि (भद्रा) दोपहर 03:54 बजे तक तथा उसके बाद बव करण प्रभावी रहेगा। आज विक्रम संवत् 2082 (कालयुक्त), शक संवत् 1947 (विश्वावसु)  चन्द्र मास के अनुसार पूर्णिमांत प्रणाली में फाल्गुन और अमांत प्रणाली में माघ मास मान्य है। चंद्रमा तुला राशि में संचार करेंगे। ऋतु शिशिर रहेगी तथा उत्तरायण प्रभावी रहेगा।

सूर्य-चंद्र की स्थिति : सूर्योदय: प्रातः 07:05 बजे। सूर्यास्त: सायं 06:06 बजे। चंद्रोदय: रात्रि 12:23 बजे (9 फरवरी)।चंद्रास्त: प्रातः 10:33 बजे। दिनमान लगभग 11 घंटे तथा रात्रिमान 12 घंटे 58 मिनट रहेगा।

आज के शुभ मुहूर्त : ब्रह्म मुहूर्त: 05:21 – 06:13 प्रातः संध्या: 05:47 – 07:05।अभिजित मुहूर्त: 12:13 – 12:57। विजय मुहूर्त: 14:26 – 15:10। गोधूलि मुहूर्त: 18:03 – 18:29 सायाह्न संध्या: 18:06 – 19:24। अमृत काल: 19:18 – 21:04। निशिता मुहूर्त: 00:09 – 01:01 (9 फरवरी)। रवि योग: प्रातः 07:05 से अगले दिन 05:02 तक

अशुभ समय : राहुकाल: 16:43 – 18:06। यमगण्ड: 12:35 – 13:58 । गुलिक काल: 15:21 – 16:43 । दुर्मुहूर्त: 16:38 – 17:22। वर्ज्य काल: 08:40 – 10:26। भद्रा: प्रातः 07:05 – दोपहर 03:54 ।

दिशा शूल एवं शिववास :आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। शिववास के अनुसार भगवान शिव पहले श्मशान में और उसके बाद गौरी के साथ विराजमान रहेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post