हापुड़ में मेगा विधिक सहायता शिविर का भव्य उद्घाटन, 636 लोगों को योजनाओं का लाभ

 आबिद हुसैन, हापुड़। जिला न्यायालय परिसर में  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। प्रभारी जिला जज हनी गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन, मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रमुख अतिथियों की मौजूदगीकार्यक्रम में अपर जिला जज श्री यज्ञेश चंद पांडेय, श्रीमती मिताली गोविंद राव, विरेश चंद्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  सौरभ कुमार वर्मा, सिविल जज साधना गुप्ता समेत सभी पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहे। 

प्रशासनिक पक्ष से परियोजना निदेशक अनवर शेख, जिला विकास अधिकारी, पूर्ति अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, उपायुक्त उद्योग, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, पंचायत राज अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, सेवायोजन अधिकारी, बार अध्यक्ष देवेंद्र नवादा और सचिव रवि कुमार भी शरीक हुए। लगभग 1175 आमजन और लाभार्थी शिविर में पहुंचे। सरकारी योजनाओं का लाभ वितरणशिविर में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, डेमो चेक वितरित किए। राज मिस्त्री टूल किट, निशुल्क पॉपकॉर्न मशीन, महिलाओं को सिलाई मशीन और दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 124 स्वयं सहायता समूह महिलाओं को 37.20 लाख रुपये (आरएफ) और 192 महिलाओं को 2.88 करोड़ रुपये (सीआईएफ) के डेमो चेक दिए गए। कुल 636 लोगों को योजनाओं का लाभ मिला।प्रभारी जज का संदेश प्रभारी जिला जज  हनी गोयल ने बताया कि यह शिविर राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं से आमजन को जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित हुआ। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायिक व प्रशासनिक कर्मचारियों तथा लाभार्थियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post