सिरसा कालांवाली (हरविन्द्र सिंह गिल)। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशन में 42-कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के 187 बूथ लेवल ऑफिसर के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महाविद्यालय तारुआना में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण को 3सत्रों में सम्पन्न किया जाएगा। 9फरवरी को 2सत्र और 10फरवरी को एक सत्र को प्रशिक्षण दिया जायेगा। चुनाव कार्यालय सिरसा द्वारा श्री हनुमान जी तहसीलदार,श्री देवेंद्र सिंह चुनाव कानूनगो ने आरम्भिक SIR कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, और मैपिंग कार्य को बेहतरीन प्रतिशत से करने वाले बीएलओ के कार्य की सराहना की।
श्री मनोज सिंह ने सुपरवाइजर बीएलओ/बीएलओ को मतदाता सूची संशोधन व गणना प्रपत्र को ऑनलाइन और ऑफलाइन भरने के बारे में बताया|इस प्रशिक्षण में सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी के रूप में श्री प्रमोद जैन एसडीओ पंचायती राज बढ़ागुढ़ा,श्री दिलराज सिंह प्रिंसिपल राजकीय महाविद्यालय तारुआना,श्री विजयपाल सिंह प्रिंसिपल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली को नियुक्त किया गया|इस प्रशिक्षण के दौरान 2024 की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का 2002की मतदाता सूची मिलान करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई| प्रिंसिपल श्री दिलराज सिंह ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR)का उदेश्य है निर्वाचक नामावली का घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा वास्तविक भौतिक निरीक्षण करना|बीएलओ को अपने बूथ के प्रत्येक मतदाता की सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए ताकि कार्य के दौरान ज्यादा समस्याएं न आए|सुपरवाइजर मनोहर लाल खनगवाल ने बताया कि बीएलओ अपने कार्य में इस बात का ध्यान रखे कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति शामिल न हो| इस प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर पर प्रशिक्षण नीरज लाल,प्राध्यापक संस्कृत द्वारा प्रदान किया गया|प्रशिक्षण को सफल बनाने में सुपरवाइजर हरपाल सिंह,बीएलओ राजेश कुमार,प्रदीप कुमार,मनोज सिंह चुनाव कार्यालय सिरसा का विशेष योगदान रहा|
