कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ हापुड़ की जिला कमेटी घोषित

आबिद हुसैन, हापुड़। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आज़ाद बेग ने चिकित्सा प्रकोष्ठ हापुड़ की जिला स्तरीय कमेटी को स्वीकृति प्रदान करते हुए पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस अवसर पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. पदम सिंह साहनी को 21 सदस्यीय कमेटी के गठन पर बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने में चिकित्सा प्रकोष्ठ की अहम भूमिका रहेगी।

डॉ. पदम सिंह साहनी ने बताया कि कमेटी का गठन सभी वर्गों और समाज के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कमेटी में आलोक शर्मा और रिदम यादव को जिला उपाध्यक्ष, राज सिंह, नौशाद अली, शाहिद अली और परवेज आलम को जिला महासचिव, विनय कुमार सागर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अब्दुल रहीम, वेद प्रकाश पाल, शिवम कुमार, अरुण कुमार भारद्वाज, राहुल, अरुण, आशीष कुमार और शिव कुमार को सचिव तथा सलमान, राजेंद्र प्रसाद शर्मा और मुकुल गोयल को एक्जीक्यूटिव मेंबर बनाया गया है।

कार्यक्रम में धर्मपाल दरोगा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, रजत त्यागी, संजय छाबड़ा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post