पंचांग के अनुसार आज 12 दिसंबर 2025 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावी रहेगी, जिसके बाद नवमी तिथि का आरंभ होगा। ग्रह नक्षत्रों की गतिविधियां आज का दिन और भी खास बना रही हैं उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, प्रीति योग, और सिंह से कन्या राशि की ओर चंद्रमा का गमन दिन के ऊर्जात्मक स्वरूप को नए आयाम देता है। साथ ही शुक्र का पूर्व में रात्रि 02:10 बजे अस्त होना विवाह कार्यों पर विराम का संकेत देता है। आइए जानते हैं विस्तार से....तिथियाँ, नक्षत्र और योग
- पौष कृष्ण अष्टमी: दोपहर 02:57 बजे तक
- इसके बाद नवमी तिथि
- उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र: सूर्योदय पूर्व 05:50 बजे तक
- योग: प्रीति योग
- करण: कौलव
- सूर्य: दक्षिणायन, दक्षिण गोल
- विशेष: रुक्मणि अष्टमी, अष्टका श्राद्ध
ग्रहों की स्थिति
-
सूर्य – वृश्चिक राशि में स्थित
-
चंद्रमा – सुबह 10:20 बजे तक सिंह राशि, उसके बाद कन्या में प्रवेश
- चंद्रमा का यह परिवर्तन दिन को व्यावहारिक, कर्मप्रधान और निर्णय-प्रधान ऊर्जा से भरता है।
-
शुक्र – रात्रि 02:10 बजे अस्त
- शुक्र तारा अस्त होने से शुभ विवाह कार्यों पर विराम लगता है।
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय: 07:02 AM
- सूर्यास्त: 05:38 PM
- चंद्रोदय: 12:16 AM (12 दिसंबर)
- चंद्रास्त: 12:44 PM
आज के शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: 11:59 AM – 12:41 PM
- अमृत काल: 10:03 PM – 11:47 PM
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 AM – 06:15 AM
- निशिता काल: 11:17 PM – 12:09 AM (13 दिसंबर)
- प्रदोष काल: 06:31 PM – 07:41 PM
आज के अशुभ समय
- राहुकाल: 11:01 AM – 12:20 PM
- यमगण्ड: 02:59 PM – 04:18 PM
- गुलिक काल: 08:22 AM – 09:41 AM
- दुर्मुहूर्त:
- 09:09 AM – 09:52 AM
- 12:41 PM – 01:24 PM
- वर्ज्यम्: 11:41 AM – 01:25 PM
आज का विशेष उपाय
मां लक्ष्मी की आराधना आज धन-समृद्धि के लिए अत्यंत शुभ मानी गई है। लाल या सफेद रंग के वस्त्र धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
आज इन बातों का विशेष ध्यान रखें?
- बड़े लेन-देन या उधार देने से बचें
- राहुकाल में नया कार्य आरंभ न करें
- किसी भी विवाद, तनावपूर्ण चर्चा या तकरार से दूरी बनाएं
- जल्दबाजी में निर्णय न लें
- मन को स्थिर रखकर कार्य करें।
