Aaj ka Panchang :05 दिसंबर 2025 का पंचांग

आज का दिन: पौराणिक संयोगों से युक्त, शुभ व महत्वपूर्ण :दिसंबर महीने की शीतल हवाओं के बीच आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व लेकर आया है। पंचांग के अनुसार 05 दिसंबर 2025, शुक्रवार का दिन व्रत-उपवास, पूजा-अर्चना और नए कार्यों के चयन हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। शुभ मुहूर्तों का प्रभाव आज पूरे दिन विशेष रूप से विद्यमान रहेगा। आइए जानते हैं, आज के दिन की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, ग्रहों की स्थिति और दिन के शुभ-अशुभ समय। 

आज का पंचांग: आज पौष कृष्ण प्रतिपदा तिथि — दोपहर 12:55 बजे तकइ इसकेबाद पौष कृष्ण द्वितीया तिथि आरंभ।

नक्षत्र : रोहिणी नक्षत्र — दोपहर 11:46 बजे तक इसके बाद मृगशीर्षा नक्षत्र आरंभ। 

योग : सिद्ध योग — सुबह 08:08 बजे तक। फिर साध्य योग — दोपहर 03:48 बजे तक इसके उपरांत शुभ योग आरंभ। 

करण : बालव करण — दोपहर 02:48 बजे तक इसके बाद कौलव करण — रात 12:56 बजे तक।इसके बाद तैतिल करण। 

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

  • सूर्योदय: सुबह 06:58 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 05:36 बजे
  • (स्थानीय गणना अनुसार सूर्योदय 06:59 व सूर्यास्त 05:24 भी मान्य)
  • चंद्रोदय: शाम 05:57 बजे
  • चंद्रास्त: 06 दिसंबर की सुबह 08:21 बजे
  • सूर्य का संचरण: वृश्चिक राशि में
  • चंद्रमा का संचरण: वृषभ राशि में पूरे दिन

 आज के शुभ मुहूर्त 

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:11 बजे से 06:05 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01:56 बजे से 02:37 बजे तक
  • निशीथ काल: रात 11:45 बजे से 12:39 बजे तक
  • गोधूलि बेला: शाम 05:21 बजे से 05:49 बजे तक
  • अमृत काल: सुबह 08:17 बजे से 09:35 बजे तक

आज के अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल: सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 07:30 बजे से 09:00 बजे तक
  • यमगंड काल: दोपहर 03:30 बजे से 04:30 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 09:04 बजे से 09:46 बजे तक।

आज शुक्रवार का दिन शुभ योगों और लाभकारी ग्रह स्थितियों से युक्त है। पूजा-पाठ, नए कार्यों की शुरुआत, व्यापारिक निर्णय और दान-पुण्य के लिए शुभ समय उपलब्ध है। वहीं राहुकाल और अशुभ मुहूर्तों से बचकर दिन की योजनाएं बनाना लाभकारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post