आबिद हुसैन,हापुड़। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़ एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। यह मेगा जॉब फेस्ट 9 मार्च 2025 को एसएसवी पीजी कॉलेज, हापुड़ में सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जहां निजी क्षेत्र की लगभग 50 कंपनियां 5000 से अधिक पदों पर भर्ती साक्षात्कार आयोजित करेंगी।हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर, बीटेक आदि योग्यताओं वाले अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकेंगे।
जिला सेवायोजन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक युवा www.rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीकरण जरूर कराएं। किसी भी जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़ से संपर्क किया जा सकता है।यह रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। अधिकारी ने अपील की है कि अधिक से अधिक अभ्यर्थी भाग लें और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।
