आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को नमन, आधुनिक भारत पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की देन, देश नेहरू जी का सदैव ऋणी रहेगा : राकेश त्यागी
आबिद हुसैन ,हापुड़। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर एकत्रित हुए, जहां कांग्रेस जनों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती "बाल दिवस" के रूप में मनाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पंडित नेहरू जी को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के संरक्षण में नेहरू जी भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया। वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य – एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र के वास्तुकार माने जाते हैं।
कश्मीरी पण्डित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से वे पण्डित नेहरू भी बुलाए जाते थे, जबकि बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में भी जानते हैं। राकेश त्यागी ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को देश नमन करता हैं। आधुनिक भारत पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की देन हैं। देश नेहरू जी के बनाए आधुनिक भारत का सदैव ऋणी रहेगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने पंडित नेहरू जी के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि नेहरू जी के नेतृत्व में कांग्रेस राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय चुनावों में प्रभुत्व दिखाते हुए और 1951, 1957 और 1962 के लगातार चुनाव जीतते हुए एक सर्व-ग्रहण पार्टी के रूप में उभरी। उनके अन्तिम वर्षों में राजनीतिक संकटों और 1962 के चीनी-भारत युद्ध के बाद भी नेहरू जी भारत में लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहे । भारत में उनका जन्मदिन "बाल दिवस"के रूप में मनाया जाता है। कांग्रेस जनों ने नेहरू जयंती पर लोगों को फल वितरित किए।
इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी, डॉक्टर वीसी शर्मा, अमरनाथ शर्मा प्रधान जी, पूरनमल आनंद, नरेश भाटी, अब्दुल कलाम, सरदार जसबीर सिंह, डॉक्टर पदम सिंह साहनी, गौरव गर्ग, रवींद्र गुर्जर, जस्सा सिंह, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, यशपाल ढ़ीलोर, सुरेन्द्र सिंह, अनूप कर्दम, अनुज कुमार एडवोकेट, मनोज शर्मा, ख़ुशनूद, रजत त्यागी, दिव्यांशु चतुर्वेदी, सुखपाल गौतम, कुसुम लता, तुषार शास्त्री, शिवम् कुमार, गोपाल भारती, महबूब आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।



