नोएडा। पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा यूसुफपुर चक शाबेरी मे धूम धाम से 11वॉ विशाल छठ पूजा का आयोजन सूर्य भगवान को अर्थ देकर शुरू हुआ। पूर्व मंडल अध्यक्ष एवम पूर्वांचल सेवा समिति के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि छठ पूजा का आयोजन 2012 से लगातार धूमधाम से होता आ रहा है।
सभी श्रद्धालुओ कि सुविधा का पूरा ख्याल समिति द्वारा रखा जाता है। संगीत के रंगारंग कार्यक्रम मे स्टेज स्टार सिंगर पूजा तिवारी, उजाला उपाध्याय, श्याम सिंह, सपना आर्या, सोनू तिवारी, अजीत आनंद के भक्ति गीतों से एवं रियाज जादूगर ने जादू से छठ व्रतियों का मनोरंजन किया।कार्यक्रम में अथिति के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला महामंत्री गणेश जाटव, उमेश त्यागी, मंत्री प्रमोद बहल, मंडल प्रभारी पूनम सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष सतपाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल गौर, कालू सिंह, रामगोपाल शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरभ चौहान, महिला मोर्चा आरती सिंह, मनोज उपाध्याय, हरीकिशोर, राजेश राय, रवि यादव आदि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में पूर्वांचल सेवा समिति के अध्यक्ष निर्मल सिंह, उपाध्यक्ष महेश मिश्रा, नंदलाल सिंह, सुनील पांडेय, अनुज सिंह, सचिव रामायण बिंद, उपसचिव अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, महामंत्री सुमन चौधरी, संस्थापक सदस्य डीडी पांडेय, संगठन मंत्री मदन सिंह, मीडिया प्रभारी भरत मांझी, सोशल मीडिया प्रभारी संजय शाह आदि समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
