आज का पंचांग : 25 अक्टूबर 2025

 दिन विशेष : छठ महापर्व की शुरुआत (नहाय-खाय)

सनातन परंपरा में कार्तिक मास का विशेष महत्व माना गया है। आज से लोक आस्था का महापर्व छठ प्रारंभ हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व न केवल सूर्य उपासना का प्रतीक है, बल्कि शुद्धता, संयम और श्रद्धा का अद्भुत संगम भी है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देशभर में भक्तों के बीच आज का दिन “नहाय-खाय” के रूप में मनाया जा रहा है।

 आज का पंचांग विस्तार से : तिथि: कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि (अर्धरात्रोत्तर 05 बजकर 49 मिनट तक), उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र प्रातः 07:52 तक, उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र। योग: शोभन योग (अगले दिन सूर्योदय तक)। करण: वणिज करण दोपहर 02:35 तक, उपरांत बव करण। चंद्रमा: पूरे दिन-रात वृश्चिक राशि में संचार करेगा।

 आज के व्रत एवं पर्व : छठ महापर्व का शुभारंभ (नहाय-खाय)।

 सूर्य संबंधी जानकारी : सूर्योदय: सुबह 6:28 मिनट। सूर्यास्त: शाम 5:42 मिनट

शुभ मुहूर्त : ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:46 से 5:37 तक। विजय मुहूर्त: दोपहर 1:57 से 2:42 तक। निशीथ काल: रात 11:40 से 12:31 तक।गोधूलि बेला: शाम 5:42 से 6:07 तक।

अशुभ मुहूर्त : राहुकाल: सुबह 9:00 से 10:30 तक। गुलिक काल: सुबह 6:00 से 7:30 तक। यमगंड काल: दोपहर 1:30 से 3:30 तक।अमृत काल: सुबह 7:52 से 9:17 तक। दुर्मुहूर्त: सुबह 6:28 से 7:13 तक।

आज का दिन स्नान, सूर्य उपासना और सात्विक भोजन के लिए अत्यंत शुभ है। छठ व्रत की शुरुआत करने वाले श्रद्धालुओं के लिए आज का नहाय-खाय विशेष पुण्यफलदायी माना गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post