आज का पंचांग : शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025


आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है। आइए जानते हैं आज के दिन का पूरा पंचांग :  तिथि: कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि।  तिथि प्रारंभ: 16 अक्टूबर, प्रातः 10 बजकर 36 मिनट से। तिथि समाप्त: 17 अक्टूबर, प्रातः 09 बजकर 14 मिनट तक। इसके उपरांत द्वादशी तिथि।

 नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र — जो रात्रि 12 बजकर 05 मिनट तक रहेगा, तत्पश्चात मघा नक्षत्र का आरंभ होगा। योग: शुक्ल योग — प्रातः 02 बजकर 16 मिनट से प्रारंभ।  करण: बव करण — प्रातः 09 बजकर 14 मिनट तक, तत्पश्चात बालव करण रहेगा।

 सूर्योदय: प्रातः 06 बजकर 19 मिनट। सूर्यास्त: सायं 05 बजकर 46 मिनट।  चंद्रमा: कर्क राशि में संचार करेगा। चंद्रोदয়: प्रातः 03 बजकर 47 मिनट। चंद्रास्त: अपराह्न 04 बजकर 15 मिनट तक। 

आज का शुभ मुहूर्त:

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:44 से 12:30 बजे तक।

लाभ का चौघड़िया: दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक

अमृत का चौघड़िया: सायं 04:30 से 06:00 बजे तक

राहुकाल: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक — इस समय कोई शुभ कार्य प्रारंभ न करें।

 दिशा शूल: पश्चिम दिशा में — यात्रा से पहले गुड़ या जलपान कर प्रस्थान करें।

आज का विशेष: आज एकादशी व्रत है, जिसे रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन विष्णु भगवान की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। व्रत रखने से पापों का क्षय और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। रमा एकादशी का व्रत करने से लक्ष्मी और विष्णु दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post