आज का पंचांग : रविवार, 28 सितम्बर 2025

आज का पंचांग : रविवार, 28 सितम्बर 2025 : राष्ट्रीय मिति: आश्विन 06, शक संवत् 1947, विक्रम संवत्: 2082, मास: आश्विन शुक्ल पक्ष, तिथि: षष्ठी – अपराह्न 02:27 बजे तक, उपरांत सप्तमी तिथि आरंभ, वार: रविवार, सौर मास प्रविष्टे: आश्विन 13, हिजरी सन: 1447 (मुस्लिम), ऋतु: शरद, अयन: दक्षिणायन, दक्षिण गोल। 

 सूर्योदय: प्रातः 6:12 बजे।  सूर्यास्त: सायं 6:10 बजे। चन्द्रमा: रात्रि 03:55 बजे तक वृश्चिक राशि में, उपरांत धनु राशि में संचार । योग: प्रीति योग रात्रि 12:32 बजे तक, उपरांत सौभाग्य योग आरंभ। करण: तैतिल करण दोपहर 02:27 बजे तक, तत्पश्चात वणिज करण आरंभ। वेलनौति आज है।

आज के शुभ मुहूर्त : ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:36 से 5:24 बजे तक। विजय मुहूर्त: दोपहर 2:11 से 2:59 बजे तक। निशीथ काल: रात 11:48 से 12:36 बजे तक। गोधूलि बेला: सायं 6:10 से 6:35 बजे तक। अमृत काल: प्रातः 9:12 से 10:41 बजे तक।

आज के अशुभ मुहूर्त : राहुकाल: सायं 4:30 से 6:00 बजे तक। गुलिक काल: दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक। यमगंड काल: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक। दुर्मुहूर्त: सायं 4:35 से 5:23 बजे तक। 

 विशेष: आज शारदीय नवरात्रि का सप्तम दिन है, इस दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। आज तिथि के अनुसार षष्ठी है इस लिए आज बेलनोति है। मान्यता है कि मां कालरात्रि की आराधना से शत्रु भय, नकारात्मक ऊर्जा और अनिष्ट शक्तियों का नाश होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post