-पूर्व विधायक और पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने पदाधिकारियों को किए मनोनयन पत्र और आई कार्ड वितरित
आबिद हुसैन खबर मार्निंग
हापुड़। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का "स्वागत व शपथ ग्रहण समारोह" कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित प्रकाश रीजेंसी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विलासपुर से पूर्व विधायक और पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पधारे। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद कुरैशी ने कमेटी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे और आई कार्ड पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद की शपथ ली और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
कार्यक्रम में अमरोहा से सांसद रहे कुंवर दानिश अली विशिष्ट अतिथि के तौर पर पधारे और जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी अरविंद शर्मा, जिला कॉर्डिनेटर अवनीश काजला, जिला कॉर्डिनेटर पौरुष शर्मा, सिटी कॉर्डिनेटर पुरुषोत्तम नागर, सिटी कॉर्डिनेटर लोकेश चौधरी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, अमरोहा के जिला कॉर्डिनेटर और पूर्व नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल भी पधारे।
पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पूर्व पीसीसी सदस्य नवरत्न त्यागी, कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता एडवोकेट शहजादा चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर आर. डी. शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, अमरनाथ शर्मा प्रधान, रुमाल सिंह, चौधरी सुरेन्द्र सिंह, चौधरी ऋषिपाल सिंह, विनोद शर्मा, सुधीर शर्मा, मदन चौहान (पूर्व नगर अध्यक्ष, पिलखुआ), वीसी शर्मा, आई सी शर्मा, अंकुर अग्रवाल, वाई के शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, मदन शर्मा, रजनीश त्यागी, इकबाल प्रधान, डॉक्टर फराहीम, चंद्रपाल केन, हर्षवर्धन अग्रवाल, त्रिनेत्र गोयल, अनुज कुमार एडवोकेट, बृजेश कश्यप, कौशल पांडियान, इकरामुद्दीन, यशपाल ढिल्लो, राजकुमार जौहरी, आकाश त्यागी, अनमोल शर्मा, दिव्यांश तेवतिया, रघुवीर सिंह एडवोकेट, सुशील शास्त्री सभासद, सुबोध शास्त्री, निसार पठान, गुलफाम कुरैशी, अब्दुल कलाम, विनोद जाटव, तारेश्वर त्यागी, गोपाल भारती, दिनेश शर्मा (विकास), जस्सा सिंह, पंडित नरेश चंद गौतम, खालिद खान, आतिफ हसन, सुरेन्द्र सिंह, सुखपाल गौतम, अरुण वर्मा, देवेंद्र जाटव, महबूब, मास्टर लोकपाल, सविता गौतम, कुसुम लता, सीमा शर्मा, आदित्य राज शर्मा, पूरण मल आनंद, नरेश कुमार भाटी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने।