प्रफुल्ल पांडेय खबर मार्निंग
गौतम बुध नगर। भारतीय किसान यूनियन (अजगर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा के नेतृत्व में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल यमुना प्राधिकरण एवं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश सिंह से शिष्टाचार भेंट हेतु पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने राकेश सिंह को नवीन दायित्व संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में किसान, ग्रामीण एवं स्थानीय हितों को प्राथमिकता मिलेगी।
इस अवसर पर एयरपोर्ट परियोजना, भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास, स्थानीय युवाओं को रोजगार और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी सकारात्मक संवाद हुआ। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से शर्मा यादव बिन्नू आधाना प्रवीण शर्मा नीटू रमेश चंद दीवान मनोज गुर्जर कुलदीप नगर कन्हैया चौधरी सिकरवार सोनू चौधरी सिकरवार संजय विकास विधूड़ी अशोक चौधरी राहुल यादव पाल साहब जितेंद्र सिंह राहुल शर्मा लोकेश यादव लोकेश यादव शुभम अरुण प्रधान उधम सिंह वीर सिंह मोना जोंटी सतीश रामकुमार सोनू तंवर राहुल चौहान ब्रह्म सिंह प्रधान चीकू आधाना सुखपाल फौजी सोहनलाल शर्मा यादव ब्रह्म सिंह प्रधान नीरज भाटी गजब भाटी देवेंद्र कश्यप योगेश पहलवान बी सी चौहान देवेंद्र पाजी आदि किसान उपस्थित रहें।